शिक्षकों के सेवानिवृत्त पर विद्यालय ने भाव भीनी विदाई दी


नैनीताल l कैप्टन प्रतीक आचार्य इंटर कॉलेज डोभालवाला देहरादून के सभागार में गणित एवं अर्थशास्त्र के अध्यापकों के सेवानिवृत्ति के शुभ अवसर पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया,
समारोह प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह बिष्ट के सानिध्य में मुख्य अतिथि के रूप में सर्वश्री आनंद सिंह खत्री (प्रवक्ता अर्थशास्त्र, शिक्षक अभिभावक संघ के सचिव) तथा श्री वीरेंद्र उपाध्याय (सहायक अध्यापक, एल.टी. गणित तथा प्रभारी स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एस.एम.सी.) के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकगण प्रशासनिक कार्यालय के कर्मचारीगण के अतिरिक्त राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता उनियाल, सहायक अध्यापिका श्रीमती उषा थपलियाल एवं समाजसेवी स्वामी एस. चंद्रा, प्रवक्ता सर्वश्री जितेंद्र कुमार, अर्जुन सिंह नेगी, त्रिभुवन सिंह नेगी, मनमोहन बहुगुणा, श्रीमती हेमलता रावत एवं सुश्री सुमिता सकलानी, सहायक अध्यापक सर्वश्री लोकानंद जोशी, प्रेम चन्द सुन्द्रियाल, मनीषा त्रिपाठी एवं मनीषा जैन के अतिरिक्त प्रशासनिक कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण सम्मलित हुये,
सर्व प्रथम मंच संचालन करते हुए अर्जुन सिंह नेगी ने सभी अतिथियों का फूलों से स्वागत किया, तत्पशात प्रधानाचार्य द्वारा बुकें, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, उपहार भेंट किये गये, स्वामी एस. चन्द्रा ने बुकें देकर स्वागत किया, विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया साथ ही उपहार भेंट किये, इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता उनियाल, स.अ. श्रीमती उषा थपलियाल ने विद्यालय की ओर से शुभकानायें देते हुये उपहार भेंट किये, श्री आनंद सिंह खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती विजय लक्ष्मी खत्री का स्वागत किया गया,
इस अवसर पर सर्वश्री लोकानंद जोशी ने खत्री जी का तथा श्रीमती हेमलता रावत जी ने उपाध्याय जी का विदाई एवं सम्मान पत्र का वाचन किया, श्री लोकानंद जोशी, ज़ितेन्द्र कुमार, सुमिता सकलानी, त्रिभुवन सिंह नेगी, मनमोहन बहुगुणा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके साथ बिताये हुये अपने संस्मरण सुनाते हुये गमगीन हो गये, स्वामी एस. चन्द्रा ने अपनी सेवा पूरी करने के पश्चात् नए दायित्वा के निर्वाहन करने के लिये शुभकामनाय़ें देते हुये अपने स्तर से सामाजिक कार्य करने हेतु अनुरोध किया,
समारोह के मुख्य अतिथि आनंद सिंह खत्री एवं विरेन्द्र उपाध्याय ने अपने सेवाकाल में किये गये कार्यों एवं अनुभवों को साझा किया,
प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने अपने उदबोधन में कहा कि सबसे ज्यादा हानि उनकी स्वयं की हुई है क्योंकी विभागाध्यक्ष के साथ उनका कार्य करने का जो ताल-मेल था उन्हे जो भी कार्य दिया गया उसे बड़ी निष्ठापूर्वक निभाया, हमेशा उनकी कमी खलती रहेगी अपने बात को रखते हुये आंशुओं को गिरने से नही रोक पाये, जिसके कारण उपस्थित समस्त स्टाफ गमगीन हो गये,
दूसरी और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सुश्री मीना बिष्ट को उनकी सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाचार्य श्रीमती ममता उनियाल, स.अ. श्रीमती उषा थपलियाल, शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी एस. चन्द्रा ने स्वागत किया तथा विद्यालय की ओर से शुभकानायें देते हुये उपहार भेंट किये, विद्यालय के बच्चों ने अपनी ओर से उपहार दिये, सुश्री मीना बिष्ट ने अपने उदबोधन में कहा कि बच्चों से बीछुड़ना बहुत बुरा लग रहा है अपने कार्यकाल में अपनी और से पूरी कोशिश की बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ा सकूं, भावुकतावश अपने आंशुओं को रोक नहीं पायी जिसके कारण सहयोगी अध्यापिकायें एवं बच्चें भी रोने लगे, बच्चों को चुप कराना मुश्किल हो गया l

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  बिना डिग्री इलाज करने वाले झोलाछापों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर लाल ने सीएमओ कैंप कार्यालय हल्द्वानी में दिया ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad