नागरिक सुरक्षा संगठन के पांच दिवसीय शिविर के दूसरे दिन रेस्क्यू की जानकारी दी गई

नैनीताल l डी.ए.वी (पी.जी) कालेज देहरादून के वनस्पति विभाग के थिएटर रूम में नागरिक सुरक्षा संगठन के पांच दिवसीय शिविर के दूसरे दिन भारत स्काउट एंड गाइड के रेंजर्स,रोवर्स को प्रशिक्षित करने के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन के मोहम्मद अशरफ आज़मी (सेक्टर वार्डन) दक्षिण प्रभाग ने रेस्क्यू से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की साथ ही साथ प्राथमिक चिकित्सा में सिर और ठोड़ी पर लगने वाली चोटों में किस प्रकार मरीज की सुरक्षा की जा सकती है।
उन्होंने प्रयोगात्मक रूप से सभी रेंजर, रोवर को प्रशिक्षित किया। तत्पश्चात उप मुख्य वार्डन उमेश्वर सिंह रावत (राष्ट्रपति पदक विजेता) ने प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित अपने अनुभवों को भी रेंजर ,रोवर को अवगत कराया इसके साथ ही नागरिक सुरक्षा संगठन पोस्ट संख्या 5 के पोस्ट वार्डन श्री महेश चंद्र गुप्ता ने नागरिक सुरक्षा संगठन में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को विभिन्न जानकारियां प्रदान की इस अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड की रेंजर लीडर
डॉ निशा वालिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। नागरिक सुरक्षा संगठन के कैंप में प्रतिभाग करने वाले सर्वेश कुमार, अवधेश त्रिपाठी, प्रियंका महर, प्रज्ञा मिश्रा, मनीषा, अफरोजा ,वैष्णवी, मनीषा, पायल, किरण, मेघा, अभिषेक, असलम, कन्हैया, रोहित सूरज, विजय, अमीन लाल अमिता चौहान आदि उपस्थित रहे।