बारिश होने से वन विभाग के अधिकारियों को मिली राहत

नैनीताल l इस वर्ष लगातार गर्मी पढ़ रही थी तथा अनेक स्थानों पर आग से जंगल धधक रहे थे नगर के भवाली तथा खुरपा ताल के जंगलों में इस वर्ष आग भी लग चुकी थी फायर विभाग के कर्मचारियों की मदद से वन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया था lन विभाग के कर्मचारियों ने जंगल को आग से रोकने के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम भी किए l फरवरी माह में काफी तेज धूप पढ़ने लग गई थी तथा इस वर्ष बर्फबारी ना होने से पेयजल स्रोत भी सूख गए थे l अब पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने से वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली l नगर के आसपास पिछले कई दिनों से बारिश व ओलावृष्टि होने से एक बार फिर पेयजल स्रोतों में नहीं जान आ गई है l हालांकि ओलावृष्टि से धानाचुली मुक्तेश्वर रामगढ़ ओखल कांडा बेतालघाट के किसानों की फसल सब्जियां तथा फलों को काफी नुकसान पहुंचाया है जिससे किसानों को काफी अधिक नुकसान हुआ है अब किसानों ने जिला प्रशासन वह प्रदेश सरकार से ओलावृष्टि से हुए नुकसान मैं मुआवजे की मांग की है l