नैनीताल में तेज हवा के साथ हुई बारिश

नैनीताल l सरोवर नगरी में मंगलवार को अचानक मौसम खराब हो गया l पिछले कई दिनों से नगर में काफी तेज धूप पढ़ रही थी l मंगलवार को धूप के साथ बादल भी लगे हुए थे शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई l बारिश होने से यहां पहुंचे सैलानियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी l लगभग आधे घंटे तक बारिश हुई l दोपहर से नगर में तेज हवा चल रही थी यहां पहुंची सैलानियों ने सुहावने मौसम का भी आनंद उठाया l नगर में अचानक बारिश होने से पर्यटकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम बदलेगा l












