सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को पुलिस ने क्रेन में डाला

नैनीताल l नगर मैं लगातार सैलानियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है रोजाना हजारों की संख्या में सैलानी इन दिनों यहां आ रहे हैं जिससे नगर की स्थिति खराब हो चुकी है जगह जगह पर वाहनों के खड़े रहने से पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी दिक्कत हो रही है नगर के सभी संपर्क मार्गों में हर वक्त वाहन खड़े रहने से जाम लगा रहता है घंटों जाम में फंसे रहने के बाद तब जाकर कोई कार्यवाही की जाती है कोतवाली पुलिस मल्लीताल तथा तल्लीताल पुलिस द्वारा सड़क में खड़े पाक वाहनों को क्रेन से ले जाया जा रहा है पुलिस ने तल्लीताल माल रोड मल्लीताल तथा नगर के विभिन्न संपर्क मार्गों मैं जाकर सड़क पर खड़े वाहनों को क्रेन में डाला पुलिस ने कहा है कि यदि कोई अपना वाहन सड़क पर खड़ा करता है तथा उससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है तो उस वाहन को पुलिस क्रेन से उठा लेगी तथा उस वाहन को चालान के साथ-साथ सीज भी करेगी सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मल्लीताल के मोहन को मार्ग में सड़क किनारे खड़े एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाया तल्लीताल में चिता मोबाइल व हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने चिड़ियाघर मार्ग में खड़े वाहनों को हटाया उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सड़क पर वाहन खड़े किए हैं उन्हें पुलिस क्रेन द्वारा हटा रही है उसके बाद वाहनों को सीज कर रही है l उन्होंने बताया इन दिनों पर्यटक सीजन चरम पर है तथा यहां रोजाना हजारों वाहन आ रहे हैं जिससे नगर की स्थिति लगातार खराब हो रही है नगर में लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वह सड़क पर कतई वाहन खड़ा ना करें l वीकेंड को देखते हुए पुलिस द्वारा नगर में लगातार क्रेन से निरीक्षण किया जा रहा है यदि कोई वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े हैं तो पुलिस तत्काल उन वाहनों को क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन के मैदान में पहुंचा रही है और यह अभियान पुलिस द्वारा आगे भी जारी रहेगा l












