पहाड़ी पर शराब पी रहे लोगों का पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट में किया चालान

नैनीताल l तल्लीताल पुलिस द्वारा पिछले काफी लंबे समय से नगर के भवाली तथा हल्द्वानी रोड मैं चेकिंग की जा रही है l पहले पुलिस को लोग सड़क किनारे शराब पीते हुए मिलते थे अब पुलिस के डर से लोग पहाड़ में चढ़कर शराब पी रहे हैं l पुलिस पहाड़ में जाकर उन्हें वहां से खदेड़ रही है l रविवार को तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर तथा चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा पुलिस कर्मियों के साथ हल्द्वानी मार्ग में चेकिंग पर निकले इस दौरान उन्होंने रूसी बाईपास नैना गांव सहित अनेक स्थानों पर जाकर चेकिंग की इस दौरान उन्हें रूसी बाईपास की पहाड़ी में शराब पीते हुए लोग मिले उसके बाद उन्होंने सभी को पहाड़ से नीचे उतार कर सख्त हिदायत दी l उन्होंने कहा कि पहाड़ी पर शराब ना पिए शराब पीने के बाद कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है l उन्होंने कहा कि यदि दोबारा कोई यहां शराब पीते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी l जिसके बाद उन्होंने 81 पुलिस एक्ट में चालान करने के बाद छोड़ दिया l इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 12 लोगों का एमबी एक्ट तथा 10 लोगों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया l