पुलिस ने बारा पत्थर क्षेत्र में चलाया अभियान, 12 लोगों के खिलाफ करवाई

नैनीताल। मल्लीताल बारा पत्थर क्षेत्र में वाहन चालकों के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने अभियान चलाया। जिसके चलते 12 वाहन चालकों के खिलाफ करवाई की।
पुलिस जानकारी के अनुसार मल्लीताल बारा पत्थर क्षेत्र में कई दिनों से वाहन चालकों, बाइक सवारों द्वारा अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते बुधवार को एसआई अविनाश मौर्य के नेतृत्व में टीम ने बारापत्थर चौकी के समीप वाहनों को रोक दस्तावेजों की जांच की। साथ ही बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस व तेज गति से चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। अविनाश मौर्य ने बताया कि 12 लोगों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। आगे भी अभियान चलाया जाएगा।












