विश्व रंगमंच दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

नैनीताल l विश्व रंगमंच दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला में शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1986) के तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,
विश्व रंगमंच दिवस के शुभ अवसर पर स्वामी एस. चंद्रा (संस्थापक अध्यक्ष, शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति) ने बच्चों को रंगमंच के विषय में जानकारियां दी तथा रंगमंच से संबंधित विचार रखे, बच्चों ने बड़ी जिज्ञासा प्रकट करते हुए रंगमंच के प्रति अपने भाव प्रकट किए तथा संबंधित विषय से जुडे प्रश्न पुछे,
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता उनियाल एवं अध्यापिका मीना बिष्ट उपस्थित रहे.












