सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान जारी


नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। रविवार व सोमवार पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम तल्लीताल पुलिस ने एसओ रोहिताश सिंह सागर के नेतृत्व में हल्द्वानी रोड, भवाली रोड व ठंडी सड़क में गश्त की। गश्त के दौरान क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों में कई लोग दारू पार्टी करते नजर आए। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 20 लोगों के खिलाफ करवाई की। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने व पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।