एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

नैनीताल l राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत Reach-Unite to Act TB संस्था द्वारा जनपद नैनीताल के ब्लॉक रामनगर, कोटाबाग, मोटाहल्दू के हेल्थ एंड वैलनेस सेन्टर में कार्यरत CHO’s का एक दिवसीय संवेदीकरण प्रशिक्षण का आयोजन Ashoka The Grand, Rampur Road, Haldwani में किया गया जिसमे क्षय रोग के लक्षण, निदान व उपचार की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बताया गया कि प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लक्षणों के आधार पर हर व्यक्ति की बलगम जांच उनके निकटम बलगम जांच केंद्र पर निशुल्क उपलब्ध है। यह भी बताया गया कि हर Health and Wellness centre में दो TB survivors चिन्हित किया जाना है जिनके द्वारा चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को क्षय रोग के बचाव आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी।
Reach संस्था के टी०बी० चैंपियंस नेहा भारती और नुशरत द्वारा क्षय रोग होने से पूर्ण होने तक के अपने अनुभव व्यक्त किये गए। जिला प्रोविज़न अधिकारी द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा क्षय रोग से ग्रसित बच्चों को चलाई जा रही जानकारियों से जोड़ने के बारे में बताया गया।डॉक्टर रश्मि पंत (ACMO)द्वारा रीच संस्था के कार्यों की सराहना की गई तथा सभी CHO’S को टी बी मुक्त अभियान के लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया जिसमे 21 दिवसीय टी बी मुक्त
टी बी कैम्पेन के संपादित करने के बारे में भी निर्देशित किया।
वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर राजेश ढकरियाल एन टी ई पी कर्मचारियों तथा रीच संस्था के कर्मचारियों को आपस में समन्वय बैठाकर टी बी मुक्त भारत अभियान में सहभागिता करने हेतु कहा गया।
उक्त कार्यशाला में एन टी ई पी के जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री अजय भट्ट, कार्यक्रम समन्वयक श्री संतोष पांडेय, सांख्यकी सहायक श्री त्रिभुवन तिवारी, रीच संस्था की जिला कोऑर्डिनेटर किरण असवाल, राज्य कोऑर्डिनेटर दीपक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।












