रविवार को ओखलकाण्डा रेंज के वन पंचायत पुटगाव मैं स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया

नैनीताल l रविवार को भूमि संरक्षण वन उगप्रभाग के ओखलकाण्डा रेन्ज के वन पंचायत पुटगाव मे उच्च न्यायालय के आदेशानुसार वृहद स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे जायका योजना मे गठित समूहों के सदस्य, वन अधिकार धारी, व ग्रामीणो के द्वारा रैली निकाली गयी इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी श्री धीरज कुमार जोशी जी व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती शुशिला कुलोरा जी द्वारा स्वच्छता अभियान के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी तथा श्रमदान कर स्थानीय स्रोतो, नौलो व मन्दिर परिसर मे सफाई की गयी इस अवसर पर सामाजिक, गौ माता व दग्यद्यो ऐडी देवता समूह के सदस्य, उप वन क्षेत्राधिकारी कैलाश चन्द्र पाण्डे, वन दरोगा चन्द्र शेखर जोशी, वन रक्षक तेज राम, तारा दत्त बहुगुणा, अनिल कुमार व ग्राम प्रधान रविशंकर व जायका योजना से एफ एल सी अनिल फुलारा व नवल किशोर कोठारी स्वास्थ्य विभाग से सी एच ओ कु दिव्या आर्या ने प्रतिभाग किया तथा स्वच्छता व श्रमदान किया बैठक का संचालन अनिल फुलारा ने किया व वन सचिव चन्द्र शेखर जोशी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।












