रविवार को उच्च न्यायालय के निर्देशन में नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल तथा भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया

नैनीताल l रविवार को उच्च न्यायालय के निर्देशन में नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल तथा भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के अधिकारीयों तथा कर्मचारीयों द्वारा माल रोड से लेकर उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान तक सफाई अभियान चलाया गया l समस्त कार्मिकों द्वारा उच्च न्यायालय परिसर से माल रोड तक स्वछता सप्ताह के आखिरी दिन रैली भी निकाली गई कार्यक्रम में प्रभागी वनाधिकारी शिवराज चंद, उप प्रभागी वनाधिकारी राजकुमार, वन क्षेत्राधिकार प्रमोद तिवारी, नितिन पंत, विजय मलकानी तथा वन दरोगा रणजीत सिंह थापा, मनीषा भंडारी, गिरधर सिंह ,संतोष गिरि नारायण सिंह आदि लोग शामिल रहे मनोरा वन क्षेत्र में भी बलदियाखान से रूसी बाय पास तथा सफाई अभियान चलाया गया जिसमें उप वनक्षेत्राधिकार प्रकाश चंद्र आर्य एवं राधा जोशी, पूनम जोशी, गोपाल सिंह आदि लोग शामिल रहे l












