बीडी पांडे अस्पताल में फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी
नैनीताल। नैनीताल में इन दिनों बारिश व ठंड के चलते बीडी पांडे अस्पताल में फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसके चलते सुबह से शाम तक अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है। जहां चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ ठंड से बचने की सलाह दे ररहे हैं।
बता दें कि नैनीताल में बीते दिन बारिश के बाद अप्रैल में भी ठंड महसूस हो रही है। हर दो दिन में मौसम में परिवर्तन के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। जिसके चलते बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। रोजाना 400 से 500 रहने वाली ओपीडी 500 से 600 तक पहुंच रही है। जिसमें सोमवार व मंगलवार को भीड़ ज्यादा हो रही है। बीडी पांडे अस्पतताल के पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने बताया कि अस्पताल पहुंचे मरीजों में फ्लू के मरीजों की संख्या ज्यादा है। जिसके चलते फिजीशियन के कक्ष के बाहर रोजाना मरीजों की लंबी कतार लग रही है। वहीं बाल रोग विशेषज्ञों के कक्ष के बाहर भी बच्चों की कतार नजर आ रही है। मरीजों को उपचार के साथ ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है।












