अब विदेशी सैलानी भी हुई नैनीताल पुलिस की दीवानी

नैनीताल l चीता मोबाइल हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा द्वारा पर्यटक सीजन में रोजाना तल्लीताल नगर के माल रोड सहित नगर के विभिन्न स्थानों में शाम को चेकिंग की जा रही है इस दौरान अनेक सैलानी तथा स्थानीय लोग मोबाइल बैग सहित अपना अन्य कीमती सामान छोड़ जा रहे हैं जिसके बाद पुलिस से सहायता मांग रहे हैं जिसके बाद चीता मोबाइल हेड कांस्टेबल श्री राणा द्वारा गुम हुए सामान की तलाशी की जा रही है बीटी साइन मल्लीताल निवासी एक युवक का आईफोन कहीं गायब हो गया जिसके बाद चीता मोबाइल श्री राणा ने उनके मोबाइल की खोजबीन शुरू की और कुछ ही देर बाद मोबाइल उन्हें मिल गया जिसके बाद उन्होंने मोबाइल को युवक को लौटा दिया युवक ने पुलिस का आभार व्यक्त किया वही अब विदेशी सैलानी भी नैनीताल पुलिस के कार्यों की जमकर तारीफ कर रही है मॉस्को से आई एक विदेशी सैलानी ने यहां की पुलिस की जमकर तारीफ की विदेशी महिला सैलानी ने कहा कि यहां के लोग काफी मिलनसार व अच्छे हैं उन्होंने विशेष रूप से पुलिस की काफी सराहना की उन्होंने कहा कि यहां आए सैलानियों का सामान गुम हो जाने के बाद पुलिस द्वारा तत्काल सामान ढूंढ कर उन्हें लौटा दिया जाता है l उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पिछले 1 सप्ताह से यहां पर रह रही हैं यहां काफी अच्छा माहौल है उन्होंने यहां की पुलिस का दिल से शुक्रिया अदा किया l












