स्वच्छता पखवाड़े के तहत एनसीसी कैडेटों ने नगर के विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया

नैनीताल l नगर पालिका नैनीताल के तत्वावधान पर आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय सैनिक विद्यालय के 80 कैडेटों ने प्रतिभाग किया जिसमें नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के 80 एनसीसी कैडेट्स ने पूरे माल रोड में व ठंडी रोड में और तल्ली ताल डाट में और पंत पार्क में सभी जगह सफाई अभियान चलाया और टनो के हिसाब से कूड़ा निकालकर नगरपालिका की गाड़ी में डाला। भारतीय सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा भी बच्चों को निर्देशित किया गया कि नहीं ताल की स्वच्छता से ही यहां के लोगों का जीवन सुरक्षित है अगर ताल और सुरक्षित नहीं होगा तो यहां रहना मुश्किल हो जाएगा। सुबह 8:00 बजे से यह प्रोग्राम आयोजित किया गया और 12:00 बजे तक यह प्रोग्राम चला जिसमें अधिशासी अधिकारी श्री आलोक उनियाल जी लगातार कैडेटों के साथ रहे। भारतीय सैनिक विद्यालय के 80 कैडेटों ने इस ने प्रतिभाग किया और कमांडिंग ऑफिसर नेवल यूनिट श्री चंद्र विजय सिंह द्वारा भी बच्चों को निर्देशित किया गया कि नैनीताल को स्वच्छ बनाना है और सभी बच्चों ने साफ सफाई का ध्यान देना है। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में अधिशासी अधिकारी श्री उनियाल जी भारतीय से सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विशन सिंह मेहता नेवल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर श्री चंद्र विजय सिंह जी सब लेफ्टिनेंट गोविंद सिंह बोरा सब लेफ्टिनेंट शैलेंद्र चौधरी जी नेवल यूनिट का स्टॉफ श्री जय भांन श्री वर्मा जी और नगर पालिका के मेंबर श्री सुरेश चंद्र जी ने प्रतिभाग किया। नगरपालिका के कर्मचारियों ने भी इस में बढ़ चढ़कर भाग लिया। डीएसबी केंपस के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया और सब लेफ्टिनेंट श्री रितेश शाह जी ने भी बच्चों का प्रोत्साहन किया। अभी यह स्वच्छता पखवाड़ा पूरे सप्ताह भर चलेगा।












