नारायण नगर के हर्षित कुमार का चयन 25 से 27 मार्च को कटक उड़ीसा में होने वाली 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है

नैनीताल l नारायण नगर निवासी हर्षित कुमार का चयन 25 से 27 मार्च को कटक उड़ीसा में होने वाली 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हर्षित ने ताइक्वाडो में नैनीताल का नाम रोशन किया है, हर्षित एक गरीब परिवार से है। हर्षित के पिता प्रमोद कुमार जो एक प्राइवेट जॉब कर परिवार का भरण पोषण करते हैं इसके बावजूद हर्षित को लाइक्वांडों का प्रशिक्षण दिला रहे हैं l
हर्षित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय का कक्षा 6th का छात्र है और नारायण नगर क्षेत्र का निवासी है और नारायण नगर में ही ताइक्वाडों का प्रशिक्षण ले रहा है नारायण नगर के सभासद भगवत सिंह रावत और क्लब के अध्यक्ष चन्द्र शेखर खत्री द्वारा 2 साल पहले नारायण नगर में ताइक्वांडों की पहल की गई है थी, हर्षित की उपलब्धि पर नारायण नगर के सभासद भगवत सिंह रावत , सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता. . ताइक्वांडों क्लब के अध्यक्ष चन्द्र शेखर खत्री , कोच गोविन्द प्रसाद, संजय कुमार, पूजा आय सभी ने हर्षित की उपलब्धि पर बधाई दी और हर्षित के उज्जवल भविष्य की कामना की है l












