नवरात्र पर विदेशी सैलानी भी पहुंचे नगर के नैना देवी मंदिर

नैनीताल l नवरात्र पर नगर के विभिन्न मंदिरों में भक्त जनों की भीड़ उमड़ रही है वहीं विदेशी सैलानी भी मंदिर पहुंच रहे हैं नगर के नैना देवी मंदिर में ऑस्ट्रेलिया से आए एक परिवार ने न केवल मां के दर्शन किए बल्कि प्रसाद भी चढ़ाया उन्होंने बताया यहां का माहौल काफी शांत है तथा यहां आकर काफी अच्छा लगा वह पहली बार नैनीताल पहुंचे हैं l दूसरे दिन भी नगर के हनुमानगढ़ गुफा महादेव माल रोड स्थित शिव मंदिर ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर शनि मंदिर गोलू मंदिर शिव मंदिर मां नैना देवी मंदिर शहीद नगर के विभिन्न मंदिरों में भक्त जनों की सुबह से भीड़ जुटी हुई थी l












