डीएसबी परिसर के संगीत विभाग मैं संगीत समारोह का प्रथम संस्करण शुरू हुआ

नैनीताल l डीएसबी परिसर के संगीत विभाग में संगीत समारोह का प्रथम संस्करण शुरू हो गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यवाहक परिसर के निदेशक प्रोफेसर संजय पंत व संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ गगनदीप होठी ने किया l कार्यक्रम में संगीत विभाग के शोधार्थी चित्रांग पंत तथा गेस्ट फैकल्टी अलंकार महतोलिया ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए l इस दौरान चित्रांग ने तबला सोलो व तीन ताल प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया उनके साथ हारमोनियम में गौरव बेस्ट थे l वही गेस्ट फैकल्टी अलंकार महतोलिया ने राग जौनपुरी मैं शुद्ध सारंग तथा उस्ताद गुलाम अली खान के आए ना बालम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी l उनके साथ हारमोनियम में सिद्धांत नेगी तथा तबला संगतकार में अमन महाजन थे l इस मौके पर संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर होठी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया l उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है आगे भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा l समारोह में छात्र कल्याण प्रोफेसर एलएस लोधियाल प्रोफेसर ललित तिवारी पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर विजय कृष्ण पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रेखा साह प्रोफ़ेसर शिरीष मौर्य डॉक्टर लज्जा भट्ट प्रोफ़ेसर सूची बिष्ट प्रोफेसर अनीता पांडे ज्योति डॉ निधि वर्मा रंगकर्मी प्रभात साह गंगोला जगमोहन योगेश वर्मा दिनेश चंद्र डड्ररियाल प्रोफेसर सुषमा टम्टा डॉ नीलू लोधियाल डॉ शशि पांडे सहित विभाग के डॉक्टर रवि जोशी डॉ अशोक कुमार डॉ लक्ष्मी धस्माना शोधार्थी कोमल पाठक कमल जोशी नासिर अली छात्र-छात्राएं व अन्य कर्मचारी मौजूद थे l समारोह के अंत में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ विजय कृष्ण व डॉक्टर रेखा साह ने सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया l