सर्वे पेंशनर्स फोरम की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक हुई

नैनीताल l सर्वे पेंशनर्स फोरम देहरादून की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक विजय कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के सभागार में आयोजित की गई, बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद बहुगुणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में सचिव स्वामी एस. चंद्रा ने समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों का स्वागत किया तथा बैठक आयोजित करने की के उद्देश्य हेतु कार्यकारिणी के सम्मुख निम्नलिखित प्रस्ताव रखें,
प्रस्ताव 1. फोरम का नामकरण सर्वे पेंशनर्स फोरम रहेगा, 2. संविधान एवं नियमावली बनाने पर चर्चा 3. वार्षिक सहयोग राशि पर चर्चा, 4. सी.जी.एच.एस. डिस्पेंसरी से रेफर कराने की प्रक्रिया पर रोक लगाने हेतु, 5. सी.जी.एच.एस. डिस्पेंसरी की संख्या को बढ़ाने का प्रयास क्योंकि लगभग 55000 पेंशनर्स सी.जी.एच.एस. डिस्पेंसरी से जुड़े हुए हैं जबकि डॉक्टरों की संख्या मात्र 8 या 9 होगी, 6. विभाग मैं कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी, 7. मिलन कार्यक्रम पर चर्चा, 8. कार्यकारिणी के कार्यकाल पर चर्चा, 9. समिति का प्रचार-प्रसार, 10. दवाइयों का समय पर मिलने एवं जहां से इलाज चल रहा हो डॉक्टर की दवाइयों को ही डिस्पेंसरी में लिखवाना जिससे मरीज का सही रूप से इलाज हो सके,
कार्यकारिणी द्वारा प्रस्ताव पारित होने के पश्चात आम सभा की बैठक 23 अथवा 30 अप्रैल 2023 को स्थान के चयन होने पर करने की योजना, सभी सदस्यों ने प्रस्तावों पर अपनी सहमती व्यक्त की, सभी का एक ही प्रयास है कि सदस्यों की समस्याओं का निराकरण हो.
इस अवसर पर समिति के संरक्षक सर्वश्री के. एस. बंगारी, एम.एस. रावत, मस्तान सिंह रावत, अध्यक्ष- देवेंद्र प्रसाद बहुगुणा, उपाध्यक्ष- जसवीर सिंह रावत, सचिव- स्वामी एस चंद्रा, प्रचार सचिव -चतर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री महावीर सिंह के.के. पंत, गब्बर सिंह नेगी, सुबोध सिंह चौधरी, अमृत सिंह, पी.पी. जुगरान, बी.एस.एम. चौहान, मोहन सिंह बिष्ट एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए.












