प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना
नैनीताल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर नैनीताल के नजदीकी न्याय पंचायत खुर्पाताल में ग्रामीण मंडल भाजपा द्वारा आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम बेहद ही शालीनता और आध्यात्मिक भाव के साथ बनाया गया। किसान मोर्चा महामंत्री और कार्यक्रम के संयोजक योगेश बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीण मंडल भाजपा द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह- जगह मंदिर परिसरों में विशेष प्रार्थना एवं दीपोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया । इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में प्रार्थना की गई कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सदैव उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा की शक्ति प्राप्त हो तथा वे आजीवन प्रधानमंत्री पद पर रहकर राष्ट्र की सेवा करते रहें और राष्ट्र को गौरवान्वित होने के अनेकों अवसर उनके नेतृत्व में प्राप्त हों। बताते चलें कि 17 सितम्बर को
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा एवं सुशासन के उपलक्ष्य में मंदिर परिसरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान सुशासन, सेवा, जनकल्याण एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई तथा प्रधानमंत्री जी के सेवा और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर ‘आशीर्वाद का एक दिया’ जलाकर देश की सुख-समृद्धि, प्रगति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाजहित एवं राष्ट्रसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस दौरान ग्रामीण मंडल भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में कार्यक्रम संयोजक और किसान मोर्चा महामंत्री योगेश बिष्ट , सहसंयोजक और मंडल उपाध्यक्ष तारा सिंह बिष्ट,बूथ अध्यक्ष श्री हीरा सिंह अधिकारी, मंडल मंत्री विजय बिष्ट, ओबीसी मोर्चा महामंत्री गौरव गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मेहरा, हरीश सिंह नेगी,श्री चंदन सिंह अधिकारी, श्री महेंद्र सिंह अधिकारी, श्री खुशाल सिंह अधिकारी, श्री मोहित सिंह अधिकारी एवं श्री सूरज अधिकारी (बीटीसी सदस्य), तारा दत्त जी, श्रीमती प्रभा बुधालकोटी जी सहित ग्रामीण मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की अपने- अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थिति रही।
दीपोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा, संकल्प और राष्ट्रहित की भावना के साथ संपन्न हुआ।











