पौधारोपण अभियान आज 795 वें दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 795 वें दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 795वे दिन राष्ट्रीय राजमार्ग ओगला व अस्कोट के मध्य स्थित पिनोरा शिव मंदिर परिसर में महात्मा अरुण जी महाराज ने कैलाश यात्रा में जाने से पूर्व पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए ग्रेफ कैंप के कर्मचारीयों के साथ पौधा रोपण किया।
अरुण जी महाराज ने कहा कि दिनेश गुरुरानी द्वारा जो पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है वह सराहनीय है। इस अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए।आने वाले समय में यह प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगा।
कार्यक्रम में ग्रेफ कैंप के कर्मचारीयों व धीरेंद्र पानू शामिल थे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।