समर कैंप में बोरे और रददी से सजावटी बनाना सीखा

नैनीताल l शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1988) के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज, डोभालवाला के परिसर में निर्धन छात्र-छात्राओं हेतु समर कैंप “एक छोटी सी छलांग” में आज सुलेख का अभ्यास कलम स्याही से कराया गया तत्पश्चात मिट्टी के बर्तनो को रंगों से सजाया गया, बीएड प्रशिक्षु सचिन वर्मा, सुश्री हेमलता और कंचन आर्य ने बच्चों को खेल-खेल में कविता सिखाया, श्रीमती अंजली रावत ने बच्चों से रंगों का चयन कर चित्रों में रंग भरवाये, सुश्री शिवानी रावत ने नृत्य सिखाया, श्रीमती गायत्री भण्डारी ने कागज के विभिन्न प्रकार के फूल बनाना सिखाया श्रीमती लीना पटेल ने सजावटी सामान बनाना सिखाया,
“युवा शक्ति नवसृजन समिति” की ओर से गोविन्द सिंह कठैत जी ने छात्र-छात्राओं के लिए में बच्चों को प्रति दिन अल्पहार दिया गया, स्वामी ने बताया सभी बच्चों को गत दिवस स्वीमिंग के लिये ओलम्पस हाई स्कूल ले गये थे, उन्ही संस्मरणों को कलम से लिखने को कहा गया, श्रीमती बीना शर्मा, रेनुका जी, प्रेरणा जी ने बच्चों को अलग अलग मंडल में नौकरी हेतु अंग्रेजी में प्रार्थना-पत्र लिखने हेतु प्रेरित किया आज कल बच्चों में लिखने की आदत कम होती जा रही है,
शिविर संयोजक-स्वामी एस. चन्द्रा, ऊमेश्वर सिंह रावत, गोविन्द कठैत, आनंद क्षेत्री ने सहयोग किया.












