रविवार को नगर के पंत पार्क से हटाया गया अतिक्रमण

नैनीताल l रविवार को नगर के पंत पार्क में एक बार फिर चूहे बिल्ली का खेल चला l जिला प्रशासन नगर पालिका तथा पुलिस प्रशासन की टीम ने पंत पार्क में लगे दुकानों को हटाया l अचानक टीम के वहां पहुंचने पर व्यवसायियों में हड़कंप मच गया तथा व्यवसाई अपना सामान समेटने लगे l इस दौरान पालिका की टीम ने 1 दर्जन से अधिक दुकानदारों का सामान जप्त किया l शुक्रवार को आयुक्त दीपक रावत ने पर्यटन संबंधी बैठक ली थी जिसमें पंत पार्क में लगे दुकानों का मुद्दा सबसे अधिक उठा था जिसके बाद रविवार को नगर पालिका जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पंत पार्क से व्यवसायियों का सामान जप्त किया l इस दौरान खोखा व्यवसायियों तथा जिला प्रशासन की टीम के साथ तीखी नोक झोंक भी हुई l इस दौरान टीम ने तिब्बती भोटिया व न्यू पालिका बाजार से भी अतिक्रमण को हटवाया l खोखा व्यवसायियों ने सामान जप्त करने पर रोज जताया तथा उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने पालिका जा कर सामान लाने को कहा तब जाकर उनकी नारेबाजी समाप्त हुई l जिला प्रशासन नगर पलिका तथा पुलिस के जाने के बाद पार्क में फिर से फड़ सज गए l












