परिवहन दलों के प्रवर्तन कार्रवाई में 107 वाहनों के चालान 05 वाहन सीज

हल्द्वानी l परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों के द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान संचालित करते हुए 107 वाहनों के चालान कर 05 वाहन सीज किए गए । चेकिंग कार्यवाही हल्द्वानी -नैनीताल, हल्द्वानी -भीमताल, हल्द्वानी -लालकुआं ,रुद्रपुर, कालाढूंगी मार्ग पर संचालित किया गया।
आज एआरटीओ जितेंदर संगवान परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह , एपी गुप्ता, गुरमुख सिंह, आशुतोष डिमरी के द्वारा ट्रक, बस, टैक्सी मैक्सी, मोटरसाइकिल, ऑटो, ई-रिक्शा , टैक्सी बाइक आदि वाहनों के विरुद्ध ओवरलोड, टैक्स, फिटनेस, परमिट , प्रदूषण प्रमाण पत्र, हेलमेट , सीटबेल्ट, ओवरस्पीड, परमिट शर्तो का उल्लंघन आदि के अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई । इस दौरान 04 ऑटो वालों और एक मैक्सी कैब को निरुद्ध भी किया गया। प्रवर्तन कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक गिरीश कांडपाल, परिवहन पर्यवेक्षक अनिल कार्की , गोदान सिंह अरविंद सिंह एवं महेंद्र कुमार आदि सम्मिलित रहे।

          डॉ गुरदेव सिंह

दिनांक 16 .12 .2024

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad