समर कैंप में बच्चों ने स्वामी जी का जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया

नैनीताल l शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1988) के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज, डोभालवाला के परिसर में निर्धन छात्र-छात्राओं हेतु समर कैंप “एक छोटी सी छलांग” में आज सुलेख का अभ्यास, मिट्टी के बर्तनो को रंगों से सजाया, बच्चों ने शिविर संयोजक स्वामी जी का 64वाँ जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया, बच्चों अपनी ख़ुशी से विभिन्न प्रकार के शुभकामनायें संदेश कार्ड तैयार किये, छोटे-छोटे बच्चों ने केक, गुब्बारे आदि लाकर सज़ाया, खूब नृत्य किया, ओलम्पस स्कूल से श्रीमती बीना शर्मा, रेनुका जी, प्रेरणा जी, आनंद कन्डारी जी ने पुष्प भेंट कर शुभ कामनायें दी, बीएड प्रशिक्षु सचिन वर्मा, सुश्री हेमलता और कंचन आर्य, श्रीमती अंजली रावत, सुश्री शिवानी रावत श्रीमती गायत्री भण्डारी, श्रीमती लीना पटेल ने नृत्य, रंगों का प्रयोग, कागज के विभिन्न प्रकार के फूल, बोरी के बेग बनाना सिखाया,
स्वामी ने सभी बच्चों का आभार व्यक्त करते हुये कहा जीवन में पहली बार मेरा इस प्रकार का जन्मदिन मनाया गया यह जीवन भर याद रहेगा, बच्चों का प्यार एसे ही बना रहे सभी बच्चें खुश एवं स्वस्थ रहे यही कामना करते हैं.
“युवा शक्ति नवसृजन समिति” की ओर से गोविन्द सिंह कठैत ने बच्चों को प्रति दिन अल्पहार दिया, इस अवसर पर शिविर संयोजक- स्वामी एस. चन्द्रा, ऊमेश्वर सिंह रावत, सतेन्द्र सिंह बिष्ट, गोविन्द कठैत, मयंक खण्डूरी, महेन्द्र चमोली, आनंद क्षेत्री उपस्थित रहे,10 जून को समर कैम्प का समापन कार्यक्रम प्रात: 10 बजे से होगा, जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में सर्वश्री गुरदेव सिंह वार्ने- प्रबंध निदेशक, उत्तरांचल पीजी कालेज ऑफ बायो मेडिकल साइंस एंड होस्पिटल, प्रदीप कुमार रावत- मुख्य शिक्षा अधिकारी, मैती आंदोलन के जनक- पदमश्री कल्याण सिंह रावत, डा. कुनाल शमशेर मल्ला- प्रबंध निदेशक, ओलम्पस हाई, डा. प्रमिला मल्ला एवं कर्नल अरविंद जदली, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह बिष्ट रहेंगे.












