सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान किया तो होगी कारवाई, तल्लीताल पुलिस ने चलाया अभियान
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करने वालों के लिए तल्लीताल पुलिस सख्त हो गई है। सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कोटपा एक्ट में कारवाई की जा रही है। बीते दो दिनों में 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कारवाई की गई है।
बता दें कि तल्लीताल क्षेत्र में खुलेआम बीड़ी सिगरेट पीकर धुंआ उडांने वालों के लिए पुलिस ने मुश्किल बढ़ा दी है। पुलिस क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों से सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कारवाई कर रही है। वहीं तल्लीताल डांठ में समय- समय पर पुलिस माइक से मुनादी कर लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करने की अपील कर रही है। इसके बाद भी कोई व्यक्ति सार्वजनिक क्षेत्र में धूम्रपान करता पाया गया तो पुलिस कोटपा एक्ट के तहत कारवाई कर रही है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि बीते दो दिनों में 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कोटपा अधिनियम के तहत कारवाई की जा चुकी है।












