एक छोटी सी छलांग चतुर्थ दिवस में छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय एवं नृत्य कलाओं जाना

नैनीताल l शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1988) के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज, डोभालवाला के सहयोग से परिसर में निर्धन छात्र-छात्राओं हेतु समर कैंप “एक छोटी सी छलांग” में अंग्रेजी में परिचय, नृत्य कला सहित अन्य कलाओं का खेल-खेल, कहानी के माध्यम से बच्चों को समझाया गया,
स्वामी एस. चन्द्रा ने बताया एक जून से छात्र-छात्राओं के अलग-अलग मंडल/ सदन का गठन कर अध्ययन के लिये किया गया, ज़िसमे वीर (ए-शिवाजी, बी- गौरा देवी, सी-सुभाष चन्द्र बोस, डी- तीलू रौतेली, ई- रानी लक्ष्मी बाई, एफ-माधो सिंह भण्डारी, जी-वीर केशरी चन्द), ज़िससे छोटे ग्रुप में सही तरीके से प्रशिक्षण दिया जा सकेगा, “एक छोटी सी छलांग” में बच्चों को प्रति दिन अल्पहार दिया जा रहा है, बच्चों ने नृत्य करके अपनी ख़ुशी जाहिर की,
समर कैम्प के संयोजक-स्वामी एस. चन्द्रा, श्रीमती बीना शर्मा, आनंद कंडारी, प्रेरणा जी, रेनुका जी, प्रतीक बहुखुंडी, श्रीमती अंजली रावत, सुश्री शिवानी रावत, श्रीमती लीना, श्रीमती ममता उनियाल, अमित कुमार, अमित-2, सचिन वर्मा, सुश्री हेमलता, सुश्री कंचन आर्य, शैलेश कुमार, सुश्री अनन्या त्यागी, ऊमेश्वर सिंह रावत, दिव्यांशु त्यागी, अभ्यंश चन्द्रा, गोविन्द कठैत, आनंद क्षेत्री ने सहयोग किया.












