पति ने पत्नी के साथ की मारपीट मामला पहुंचा कोतवाली
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को पीटा तो वह कोतवाली पहुंच गई। महिला ने कोतवाली में रोते हुए उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार रविवार को मल्लीताल निवासी एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर अपने पति पर कार्रवाई की मांग की है। उसने पति पर उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पहुंचकर डर से सहमी महिला ने जब रोते हुए अपनी आप बीती सुनाई तो पुलिस ने उसके पति को कोतवाली में बुलाया। एक बार कोतवाली के बाहर तक आकर युवक ने अपनी पत्नी को पुलिस के साथ देखा तो वह भाग गया। लेकिन दोबारा बुलाने पर युवक कोतवाली पहुंच गया। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि पति पत्नी की काउंसलिंग के बाद सख्त हिदायत देते हुए उनको घर भेज दिया है।












