हरेला महोत्सव पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर

लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय हरेला महोत्सव का समापन उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने सी आर एस टी इंटर कालेज नैनीताल में किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरेला महोत्सव पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा हरेले का उत्सव प्रदेश के अलावा बाहर तक भी पहुंचाना होगा, ताकि पहाड़ की संस्कृति से देश विदेश के लोग भी रूबरू हो सकें। समापन अवसर पर हरेला महोत्सव में भाग ले रही डेढ़ सौ महिलाओं को क्लब द्वारा पूरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान, मां पाषाण देवी महिला समूह, नैनी महिला जागृति संस्था, शेर का डांडा महिला समूह, सात नम्बर महिला समूह, बुरांश समूह, मां जगदम्बा समूह, हाट कालिका समूह, नैनी महिला एवम बाल विकास समिति, जै वैष्णव समूह अयारपाटा, दूनागिरी महिला समूह की डेढ़ सौ से अधिक महिला कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर समाज सेवी सन्तोष साह, डा हिमांशु पाण्डे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल, सचिव दीपा पाण्डे, कोषाध्यक्ष कविता त्रिपाठी, शोभा यात्रा संयोजक रानी शाह, कार्यक्रम संयोजक डा प्रगति जैन, सह संयोजक दीपिका बिनवाल, कंचन जोशी, प्रेमा अधिकारी, रमा भट्ट सहित वरिष्ठ सदस्य हेमा भट्ट, गीता साह, अमिता साह, जीवन्ती भट्ट, सीमा सेठ, विनीता पांडे, रेखा पंत के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेखा जोशी, सरिता त्रिपाठी, नीरू साह, ज्योति वर्मा, जया वर्मा, संगीता श्रीवास्तव, रेखा पंत, आभा साह, तन्नू सिंह, दया कुंवर, कविता जोशी, तनप्रीत आदि द्वारा योगदान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपा पाण्डे, प्रगति जैन एवम ज्योति ढोंडियाल, द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आरएसएस ने सीआरएसटी इंटर कॉलेज में कराया युवा खेल सम्मेलन, 200 युवाओं ने दिखाया दमखम
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad