उत्तराखंड बार काउंसिल अध्यक्ष पद को चार नामांकन किए गए दाखिल
नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रकिया शनिवार को पूरी हो गई है। इसके तहत अध्यक्ष पद पर चार जबकि उपाध्यक्ष पद पर दो सदस्यों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।
चुनाव अधिकारी मेहरबान सिंह कोरंगा ने बताया कि उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र सिंह पाल, अनिल पंडित, योगेंद्र सिंह तोमर व मनमोहन लांबा ने अपना नामांकन दाखिल करवाया है। उपाध्यक्ष पद के लिए कुलदीप सिंह व मुनफैत अली के बीच कड़ा मुकाबला है। इसके अलावा पंजीकरण समिति सदस्य के लिए छह, अनुशासन समिति सदस्यों के लिए दस, कार्यकारिणी समिति के लिए नौ, नियम समिति सदस्यों के लिए पांच, अधिवक्ता हित कार्यसमिति के लिए पांच, कानूनी सहायता समिति के लिए पांच, रोल समिति के लिए नौ, अखिल भारतीय बार काउंसिल अधिवक्ता कल्याणकारी समिति के लिए दो, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड स्टेबलेसमेंट फंड फॉर एक्सीडेंटल एंड हेल्थ क्लेम समिति के लिए नौ सदस्यों ने अपने नामांकन दाखिल करवाया है। 18 मार्च को नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।











