पांच दिवसीय शिविर जारी

नैनीताल l सोमवार को डी.ए.वी (पी.जी) कॉलेज देहरादून के दीनदयाल सभागार में नागरिक सुरक्षा संगठन के पांच दिवसीय शिविर के तीसरे दिन भारत स्काउट एंड गाइड के रेंजर्स,रोवर्स को प्रशिक्षित करने के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन के डाॅ मोहम्मद अशरफ खान उपपोस्ट वार्डन नागरिक सुरक्षा संगठन उत्तर प्रभाग ने प्राथमिक चिकित्सा, रेडक्रॉस, तथा विभिन्न तरह की पट्टीयों को बांधने से संबंधित से जानकारियां प्रदान की। साथ ही साथ प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत उन्होंने सीपीआर देना भी रोवर, रेंजर को सिखाया उन्होंने नागरिक सेवा संगठन के विभिन्न कर्तव्य, महत्व और अन्य विभिन्न जानकारियां भी रेंजर रोवर को दी। करोना काल में नागरिक सेवा संगठन के अंतर्गत उन्होंने किस प्रकार मरीजों की सेवा की उन अनुभवों को भी उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया।
तत्पश्चात पोस्ट संख्या 5 के पोस्ट वार्डन श्री महेश चंद्र गुप्ता ने ने प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां रेंजर, रोवर को दी। इस अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड की रेंजर लीडर
डॉ निशा वालिया ने
डॉ मोहम्मद अशरफ खान का स्वागत किया तथा उन्होंने अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। कैंप का संचालन रोहित और पायल ने किया।नागरिक सुरक्षा संगठन के कैंप में प्रतिभाग करने वाले डॉ राखी उपाध्याय डॉ अमित शर्मा सर्वेश कुमार, अवधेश त्रिपाठी, प्रियंका महर, प्रज्ञा मिश्रा, मनीषा, अफरोजा ,वैष्णवी, मनीषा, पायल, किरण, मेघा, अभिषेक, असलम, कन्हैया, रोहित विजय, अमीन लाल अमिता चौहान, निहारिका आदि उपस्थित रहे।