अधिकारियों कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न विभागों के वाहनों को भी दी गई विदाई

नैनीताल l 31 मार्च को विभिन्न विभागों मैं अधिकारियों कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें विदाई दी गई दूसरी तरफ 15 साल से अधिक चले सरकारी वाहनों को भी कर्मचारियों ने विदाई दी l 31 मार्च को विभिन्न विभागों में कई अधिकारी तथा कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए l 1 अप्रैल से उत्तराखंड में 15 साल से अधिक के सरकारी वाहन नहीं चलेंगे विभिन्न विभागों में ऐसे वाहनों को वाहन चालकों ने आज विदाई दी विभिन्न विभागों में दर्जनों वाहन ऐसे हैं जो 15 साल से अधिक के हो गए हैं अब वह 1 अप्रैल 2023 से नहीं चलेंगे l 31 मार्च को वाहन चालकों ने ऐसे वाहनों पर फूल माला लगाकर उन्हें विदाई दी l