संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन 162 वे दिन भी जारी रहा

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 162 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने आज नित्य की भांति पौधारोपण आंदोलन के 162 वे दिन शहीद स्मारक स्थल में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। आज पौधारोपण कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व पर्यटन विकास अधिकारी विपिन पांडे नीतीश बोरा वेद प्रकाश पदम सिंह दीपक राजेंद्र गोपाल नरेंद्र थापा विजय बोरा महेश कुमार सौरभ खोलिया हर सिंह शेर सिंह सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad