डीएसबी परिसर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के गणेश बने अध्यक्ष

नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में
को शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की द्विवर्षीय कार्यकारिणी (2023-2025) के लिए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव में गणेश सिंह बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया जबकि राजेंद्र सिंह ढैला निर्विरोध सचिव चुने गए। चुनाव में कुल 109 मतदाताओं में से 100 मतदाताओं ने अपने
मताधिकार का प्रयोग किया। विजयी प्रत्याशियों को परिसर के निदेशक प्रो.एल.एम.जोशी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।
बता दें चुनाव में सचिव पद पर राजेन्द्र सिंह ढैला, उप सचिव पद पर नासिर अली वहीं कोषाध्यक्ष पद पर लाल सिंह बिष्ट पूर्व में ही निर्वाचित घोषित हो चुके थे। मुख्य चुनाव अधिकारी एस.एस.किरौला कमुताबिक अध्यक्ष पद पर गणेश सिंह बिष्ट तथा दिनेश चंद्र आर्य चुनाव मैदान में थे जिसमें से गणेश सिंह बिष्ट को 55 तथा दिनेश चंद्र को 40 मत हासिल हुए जबकि पांच मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर गणेश सिंह बिष्ट 15 मतों से विजयी निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय
मुकाबले में राजेश बिनवाल को 45 मत मिले तथा वह विजयी निर्वाचित हुए जबकि अन्य प्रत्याशियों में लीला धर आर्य को 30 तथा लक्ष्मण सिंह बिष्ट को 17
मत मिले। इस पद पर नोटा व अवैध मतों की संख्या 8 रही। इससे पूर्व सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न एक बजे तक परिसर के सीएलटी कक्ष
में मतदान हुआ,उसके बाद मतगणना तत्पश्चात चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद
निर्वाचित सभी 6 पदाधिकारियों को परिसर निदेशक प्रो.एल.एम.जोशी ने पद व
गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी । चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में किरौला
के सहयोगी दिया है l