रूसी बाईपास में मिला टेम्पों ट्रेवलर में चालक की मौत

नैनीताल। नैनीताल के समीप रूसी बाईपास में खड़े टेंपो ट्रेवलर में चालक के मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल के समीप रूसी बाई पास में बुधवार देर शाम टेंपो ट्रेवलर पार्क कर चालक अंदर सोने चले गया। सुबह जब अन्य चालकों ने उसको उठाया तो वह बेसुध पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस चालक को बीडी पांडे अस्पताल ले आई । जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि दिल्ली निवासी 43 वर्षीय प्रवेश कुमार के परिजनों को सूचित कर दिया है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।