क्षेत्र पंचायत में जनप्रतिनिधियो के द्वारा उठाई गई समस्याओं का निराकरण नियत समय पर करे अधिकारी –डॉo हरीश सिंह बिष्ट

नैनीताल l क्षेत्र पंचायत समिति भीमताल की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थिति रहने पर एक दिन का वेतन रोका जाएगा, विकासखण्ड सभागार में आयोजित बैठक में ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में छेत्र समिति की बैठक में अधिकारियों को तय समय में जनता की समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए उन्होने कहा की जिस तरह से भीमताल विकास खण्ड के जनप्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के लिए सालीनता का उदाहरण पेष करते है उसी प्रकार अधिकारियों को भी अपनी उदारता का परिचय देना चाहिए तय समय में समस्याओं का हल करने का प्रयास करना चाहिए और जनप्रति निधियों ने विद्युत् विभाग की अधिकांस समस्याओं को उठाया उस पर ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी व्यक्त की बैठक में लोक निर्माण विभाग , पी एमजीएस वाई से सभी मार्गों का समय पर निराकरण करने के निर्देश,शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी दूर करने,उद्यान विभाग द्वारा समय पर किसानो को बीज व पौध उपलब्ध कराने के निर्देश व कृषि विभाग द्वारा जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा, शिक्षा विभाग, जल संस्थान, जल निगम, जिला पंचायत, खाद्य आपूर्ति विभाग, सहित अन्य विभागों के मुद्दे छाए रहे सभी को समय पर निराकरण करने के लिए निर्देशित किया इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉoसंदीप तिवारी, राहुल आनंद प्रशिक्षु IAS , डीडीओ, परियोजना निदेशक, ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे , समेत छेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे l












