कुमाऊं विश्वविद्यालय,डी एस बी परिसर, के गृह विज्ञान विभाग द्वारा एवम इनोवेशन एंड इंकुबेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया

नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय,डी एस बी परिसर, के गृह विज्ञान विभाग द्वारा एवम इनोवेशन एंड इंकुबेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया | इस शैक्षिक भ्रमण का आयोजन सह प्राध्यापक डॉक्टर छवि आर्या द्वारा प्रोफेसर एवम विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान विभाग डॉक्टर लता पांडे के निर्देशन में किया गया| यह शैक्षिक भ्रमण गृह विज्ञान विभाग द्वारा संचालित कौशल विकास कोर्स ~ फल एवम सब्जी परिरक्षण के अन्तर्गत आयोजित किया गया था | इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों को फ्रूटेज, नैनीताल फ्रूट प्रोडक्ट्स, भवाली, नैनीताल ले जाया गया| इस परिरक्षण केंद्र के संस्थापक एवम संचालक संजीव भगत एवम श्रीमती सीमा भगत द्वारा विद्यार्थियों को परिरक्षण केंद्र द्वारा फल एवम सब्जियों के परिरक्षण द्वारा उनसे निर्मित विभिन्न उत्पादों के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई| उनके द्वारा बताया गया कि विगत तीस वर्षो से वे इस परिरक्षण केंद्र का सफल संचालन कर रहे है| शुरुआत में उन्हें काफी परिश्रम एवम समस्याओं का सामना करना पड़ा परंतु आज यह केंद्र सफलतापूर्वक चल रहा है और क्षेत्र के लोगो को रोजगार भी प्रदान कर रहा है| शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों को फल एवम सब्जियों के परिरक्षण की व्यवहारिक जानकारी मिली| फ्रूटेज परिरक्षण केंद्र स्थानीय फलों के परिरक्षण से भी विभिन्न उत्पादों को तैयार कर रहा है| शैक्षिक भ्रमण में लगभग पचास विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिस में ~ उद्यमिता विकास कोर्स के विद्यार्थी एवम गृह विज्ञान विभाग के शोधार्थी भी सम्मिलित थे| विद्यार्थि शैक्षिक भ्रमण में काफी उत्साहित थे एवम् उन्होंने अपनी शंकाओं का समाधान भी संचालकों एवम शिक्षको से प्राप्त किया| इस कार्यक्रम में श्रीमती इंदिरा पंत, गुंजन तिवारी, दिव्य, नेहा, पुष्पा मैठाणी, बबिता आदि ने सहयोग किया|
अंत में डॉक्टर छवि आर्या द्वारा केंद्र के संस्थापक श्री संजीव भगत एवम श्रीमती भगत , विभागाधायक्ष भूगर्भ विज्ञान प्रोफेसर प्रदीप गोस्वामी एवम डायरेक्टर के यू आई आई सी प्रोफेसर सुषमा टम्टा का धन्यवाद ज्ञापित किया गया|

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है : मुख्यमंत्री सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad