मां नयना देवी मंदिर में आयोजित देवी भागवत में उमड़े भक्त जनों की भीड़


नैनीताल l शुक्रवार को ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी को श्री माँ नयना देवी मन्दिर परिसर में चल रही श्री मद भागवत कथा का छटा दिन था। व्यास गद्दी पर विराजमान सुप्रसिद्ध विद्वान आचार्य भुवन चन्द्र त्रिपाठी ने कथा आगे बढ़ाते हुए सरस्वती माता के बीज मंत्र की कथा सुनाई।
प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु श्री मद भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। मन्दिर सलाहकार समिति के सदस्य राजीव दुबे के तकनीकी निर्देशन में ‘नयना देवी मन्दिर’ के फेसबुक पेज पर हो रहा है
आज प्रातः की नियमित पंचदेव पूजा और देवी पूजन में स्थायी रूप से बैठे मनोज चौधरी यजमान के रूप में भागीदारी की। भागवत कथा 28 मई तक चलेगी। 29 मई को मन्दिर के 140वें स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के साथ कथा का समापन होगा।