सेंट मैरी कॉन्वेंट के वार्षिकोत्सव में छात्राओं के करतब बने आकर्षण का केंद्र

नैनीताल। नैनीताल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट मैरी कॉन्वेंट में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया इस दौरान यहां छात्राओं की ओर से प्रस्तुत की गई पीटी तथा जिम्नास्ट के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विद्यालय की पूर्व छात्रा आर रीना कुमारी तथा विशिष्ट अतिथि आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आंनद भरणे ने मार्च पास्ट की सलामी ली प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत एवं स्कूल बैंड के साथ की गई। जिसके बाद टॉर्च बेअरिंग, मार्च पास्ट, ऑथ टेकिंग और स्कूल एंथम किया गया। इस दौरान दौड़ में बालिकाओं ने दमखम दिखाया। छात्राओं की ओर से किए गए विभिन्न करतब आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान अतिथियों के साथ ही अभिभावकों की ओर से कार्यक्रम को खूब सराहा गया। अतिथियों ने बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, लौंगव्यू पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी, सनवाल स्कूल की प्रधानाचार्य ए इमेन्युअल, वृंदावन स्कूल की प्रधानाचार्य राखी साह, कुसुम शर्मा, नंदिनी, अल्का, शालिनी सिंह, सिस्टर श्रेया, संगीता तड़ागी, बीना रावल, सुनीता नेगी, सिस्टर मारिया, संदीप सिंह आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन अनन्या, अनुजा पांडे, फौजीन मलिक व अनन्या शुक्ला ने किया।












