बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल पहुंचे नैनीताल

नैनीताल l बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल इन दिनों नैनीताल प्रवास पर हैं। यहां की खूबसूरत वादियों ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। जिमी ने पहाड़ के लोगों की मासूमियत को भी महसूस करते हुए इसे सराहा है।

इन दिनों नैनीताल समेत भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर और रामगढ़ में एक वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। इसमें मुख्य किरदार निभा रहे बॉलीवुड स्टार जिमी भी नैनीताल पहुंचे हैं। उन्होंने पैदल घूमकर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। अपने प्रशंसकों से भी खुलकर मिले। उन्होंने पहाड़ के लोगों को बेहद ईमानदार, मासूम और जिंदादिल बताया। प्रशंसकों से बातचीत में कहा कि वह देश के अधिकांश चर्चित स्थलों के साथ ही विदेशों की भी यात्रा कर चुके हैं, लेकिन नैनीताल विशेष रूप से आकर्षित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त भविष्य के निर्माण के लिए छात्राओं को किया गया जागरूक

कुमाउनी व्यंजन की फरमाइश जिमी एक प्रतिष्ठित होटल में ठहरे हैं। उन्होंने यहां स्थानीय व्यंजन परोसने की फरमाइश रखी। होटल मैनेजर पवन कुमार की टीम ने उनके लिए खासतौर पर परंपरागत कुमाउनी व्यंजन बनाए।