भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस विधायकों का पुतला फूंका

नैनीताल l विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में नैनीताल मे भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा के नेतृत्व में कांग्रेस का पुतला फूंका। इस दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का कहना है कांग्रेस लगातार महिला उत्पीड़न करती है साथी महिला विरोधी है। इसका परिणाम विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से बदसलूकी उनके सचिव का माइक तोड़ और उन पर कागज भयंकर सिद्ध किया है। कांग्रेस को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए रितु खंडूरी से माफी मांगी चाहिए।सभासद प्रेमा अधिकारी, गजाला कमाल,विमला अधिकारी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपिका बिनवाल,प्रगति जैन, शिवांशु जोशी,भावना मेहरा,विक्रम रौठर,आयुष भंडारी,भगवत रावत, आरती बिष्ट, गणेश वर्मा, कैलाश रौतेला, कृष्णा साह, धीरज कुमार,कविता त्रिपाठी,सीएस गरवाल, पंकज रौठर समेत अन्य लोग मौजूद रहें।