भाजपा मंडल नैनीताल शक्ति केंद्र खुर्पाताल और थापला की बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक संपन्न

नैनीताल l शनिवार को बीडीसी सदस्य विक्रम कनवाल और हेम बहुखंडी के आवास पर शक्ति केंद्र खुर्पाताल की पाँच बूथ समितियों और थापला शक्तिकेंद्र के कार्य का विभाजन कर बूथ कमेटी का गठन किया गया l शक्ति केंद्र संयोजक श्री पान सिंह खनी और केशव पंत ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया व दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम के साथ ही बैठक का शुभारंभ किया व शक्ति केंद्र संयोजक केशव पंत, व उपाध्यक्ष हेम बहुखंडी ने महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण को पढ़ा ,मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया व आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए भाजपा नेता व उपाध्यक्ष विवेक वर्मा ने नकल विरोधी कानून एवं सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विस्तृत प्रकाश डाला.. महामंत्री मोहित लाल साह के द्वारा सरल एप की जानकारी और मन की बात कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री हेम बहुखंडी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया वह सभी कार्यकर्ताओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने हेतु आग्रह किया , मंडल महामंत्री मोहित लाल साह ने बैठक का संचालन किया …तत्पश्चात बूथ अध्यक्षो का गठन किया गया, जो निम्न है- खुर्पाताल शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या-131 में श्री गोविंद बिष्ट, बूथ संख्या- 139 में श्री विक्रम कनवाल , बूथ संख्या-147 में श्री बालम मेहरा, बूथ संख्या- 145 में कन्नू को बूथ अध्यक्ष बनाया गयाशक्ति केंद्र थापला में बूथ संख्या 146 में श्री महेंद्र सिंह जीना, 142 में श्री प्रताप सिंह, 143 में कुंदन सिंह अधिकारी, 144 में श्री नवीन चंद्र जोशी जी को बूथ अध्यक्ष बनाया गया…कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, शक्ति केंद्र संयोजक पान सिंह खनी, केशव पंत, शक्ति केन्द्र प्रभारी सुंदर बिष्ट, हेम बहुखंडी शक्ति केंद्र प्रभारी,महामंत्री मोहित लाल साह ,मंडल उपाध्यक्ष हेम बहुखंडी, बीडीसी मेंबर विक्रम कनवाल,कुंदन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह, महेंद्र सिंह जीना, प्रताप सिंह मेहरा , हयात सिंह मेहरा, हरीश चंद्र पांडे, पंकज बगड़वाल ,मुकेश मेहरा, कविंद्र साह,मोहित साह, बालम सिंह, भवान सिंह मेहरा,अनिल कनवाल,बालम मेहरा मन्नू पांडे, अजय पांडे,दीपक, भास्कर पांडे,अनिल कनवाल,गौरव ढैला,भुवन चंद्र, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष विवेक वर्मा,हरीश सिंह राणा, मंडल संजय चंदेल,देवेंद्र सिंह बगड़वाल, अतुल कुमार, विक्रम रावत, रचित तिवारी, वैभव जोशी सहित आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।