गुरुवार को भाजपाइयों ने डीएसबी परिसर में जनसंपर्क अभियान किया

नैनीताल l भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मण्डल द्वारा आज महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत मण्डल अध्यक्ष नैनीताल आनंद सिंह बिष्ट और कार्यक्रम संयोजक दयाकिशन पोखरिया के नेतृत्व में आज डीएसबी कैंपस नैनीताल में विभिन्न विभागों में जाकर जन संपर्क अभियान किया जन संपर्क अभियान के तहत जिन विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क किया उनमें परिसर निदेशक प्रो.एल. एम.जोशी, डीएसडब्ल्यू प्रो. एल. एस. लोधियाल, डीन साइंस प्रो.एच.सी. चंदोला, विभागाध्यक्ष प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट, प्रो. रजनीश पाण्डे, प्रो. निर्मला ढैला बोरा, प्रो. अर्चना श्रीवास्तव, प्रो. एस. एस.बर्गली, प्रो. किरन बर्गली, प्रो. नीलू लोधियाल, प्रो. गिरधर सिंह नेगी, प्रो. पदम सिंह बिष्ट, प्रो. शशि पाण्डे, प्रो.शिरीष मौर्य आदि से संपर्क कर के केंद्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया….संपर्क करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह पडियार, महामंत्री मोहित लाल साह, सभासद मनोज साह जगाती, हरीश सिंह राणा, मोहित रौतेला, नवीन जोशी, रचित तिवारी समेत भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे l