बीती रात्रि तेज आधी से कई मकानों की छत उड़ी

नैनीताल l बीती रात्रि तेज आंधी से नगर में कई मकानों की छतें उड़ गई तथा दुकानों के ऊपर के साइन बोर्ड भी तेज हवा से उड़ गए l बीती रात्रि नगर में तेज आदि के साथ हवा चली जिसस नगर के राजपुरा क्षेत्र में चार मकानों के छते उड़ गई जिसस वहां रह रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तेज हवा से मकानों के ऊपर की टीन काफी दूर तक उड़ गई जिससे लोगों के घरों में बरसात का पानी भी चले गया रात्रि में लोगों ने जैसे तैसे रात गुजारी l इतना ही नहीं तेज हवा से कई दुकानों के साइन बोर्ड भी उड़ गए l क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन को इस संबंध में सूचना दे दी गई है l बुधवार को भी नगर में सुबह से मौसम खराब था तथा सुबह के वक्त हल्की बूंदाबांदी भी हुई l मौसम के अचानक करवट लेने से एक बार यहां पहुंचे सैलानियों ने भी गर्मी से राहत की सांस ली l