बीएसएनल का स्नोव्यू स्थित टावर शो पीस बना

नैनीताल l नगर के स्नोव्यू स्थित बीएसएनएल का टावर शोपीस बनकर रह गया है। यह नगर के बिड़ला टॉप पर है। पिछले 6 महीने से इस टावर में बैटरी नहीं है तथा कोई बैटरी बैकअप भी नहीं है। जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है l इतना ही नहीं बिरला स्कूल के हजारों बच्चों को भी रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है l जैसे ही बिजली जाती है तो कुछ सेकंड में यह टावर बंद हो जाता है। इस टावर से बिड़ला, सात नंबर, स्नो व्यू आदि क्षेत्र में बीएसएनएल के अलावा कोई भी मोबाइल नेटवर्क नहीं है। जैसे ही बिजली जाती है यह टावर बंद हो जाता है और हजारों लोग कनेक्टिविटी से गायब हो जाती है अगर लंबे समय तक बिजली जाती है तब भी इसका जनरेटर चलाने के लिए मल्लीताल टेलीफोन एक्सचेंज से किसी को आना पड़ता है l अन्यथा रोज की तरह बंद रहता है l क्षेत्र के लोगों ने अनेक बार बीएसएनएल के अधिकारियों से बातचीत भी की लेकिन बीएसएनएल के अधिकारियों ने मामले को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है l