महा जनसंपर्क अभियान की विधानसभा नैनीताल की बैठक आयोजित की गई

नैनीताल l मंगलवार को नैनीताल क्लब में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में महा जनसंपर्क अभियान की विधानसभा नैनीताल की बैठक आयोजित की गई l जिसमे महा जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रम तय किए गए, जिसके अंतर्गत वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन 11 जून को डीएसए ग्राउंड मल्लीताल नैनीताल, लाभार्थी सम्मेलन 19 जून 2023 टीआरसी भवाली, संयुक्त मोर्चे का सम्मेलन 12 जून 2023 को महिला सभागार गरमपानी, घर घर संपर्क अभियान 20 से 30 जून, 23 जून 2023 को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस बूथ स्तर, 21 जून 2023 को योग दिवस डीएसए ग्राउंड नैनीताल, 25 जून मन की बात बूथ स्तर के कार्यक्रम तय किए गए….बैठक में विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मण्डल महामंत्री मोहित लाल साह, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा श्रीमती मधु भट्ट, विधानसभा संयोजक महा संपर्क अभियान भानु पंत, अरविंद सिंह पडियार, मनोज जोशी, नितिन कार्की, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रोहित भाटिया समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे l












