आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर तृतीय दिवस चरित्र निर्माण से होगा राष्ट्र निर्माण – विमलेश बंसल दर्शनाचार्य

नोएडा l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में चल रहे “आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर” एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 44, नोएडा में तृतीय दिवस सम्बोधित करते हुए आचार्य विमलेश बंसल दर्शनाचार्य ने कहा कि चरित्रवान युवक ही राष्ट्र निर्माण करेगे। आज ऐसे ही युवकों की आवश्यकता है जो समाज को नई दिशा दे सकें, उन्होंने देश के महान क्रांतिकारियो के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके व्यक्तित्व का अनुसरण करने की प्रेरणा दी।उन्होंने वीर हनुमान जैसा व्यक्तिव की चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं के लिए वह महान आदर्श है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद का जीवन अदभुत था।महर्षि दयानन्द का जीवन हम सभी के लिए ज्योतिपुंज की तरह हैं जो सदियों तक हम सभी का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
सुंदर व्यक्तिव के लिए वेशभूषा, वाणी, व्यवहार, विनम्रता, स्वस्थ शरीर आवश्यक है युवकों को ये गुण जीवन में अपनाना चाहिए।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा की आकर्षक व्यक्तित्व अनजान व्यक्ति को भी अपना बना लेता है।व्यक्ति के गुणों से, आचरण से उसकी पहचान होती है और उसके माता पिता गुरुजन भी यश कीर्ति को प्राप्त करते है।
आर्य गायक रमेश चंद स्नेही, पिंकी आर्या, नसीब सिंह के भजन हुए।कमल आर्य , यज्ञ वीर चौहान, पूजा सलूजा ने बच्चो को अच्छे गुण धारण करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य मनोज शास्त्री ने यज्ञ से कराया।

यह भी पढ़ें 👉  बिशप शॉ इण्टर कॉलेज, नैनीताल में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

अरूण आर्य, योगेन्द्र शास्त्री, सौरभ गुप्ता, वीरेन्द्र, नसीब एवम विकास के निर्देशन में योगासन, लाठी, दंड बैठक, कराटे आदि का प्रशिक्षण दिया गया।