कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप घोषित किया गया बी०कॉम० प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल

नैनीताल l कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप परीक्षाफल घोषित करने वाला राज्य का पहला राजकीय विश्वविद्यालय है।
कुलपति प्रो० एन०के० जोशी ने परीक्षा टीम को बधाई देते हुए अग्रिम दिशानिर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर निदेशक शोध प्रो० ललित तिवारी,डॉ० अशोक कुमार, डॉ० रितेश साह, श्री अभिराम पंत, श्री विधान चौधरी, डॉ० सुनील नौटियाल, श्री नंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।












