उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा नौकुचियाताल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज दांगड में वित्तीय साक्षरता पर आधारित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नैनीताल। बुधवार को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा नौकुचियाताल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज दांगड में वित्तीय साक्षरता पर आधारित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बदलने समय के अनुसार डिजिटल बैंकिंग की जानकारी प्रदान की गई। भविष्य में डिजिटल कर्रेंसी के चलन, इसके प्रभाव एवं इससे लाभ की व्यापक संभावनों के बारे में FLC श्री बी डी नैनवाल द्वारा बताया गया ,उनके द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को यह भी अवगत कराया गया कि भविष्य में बैंकिंग क्षेत्र सहित जीवन के हर क्षेत्र में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का बोलबाला होगा। शाखा प्रबंधक राम सिंह रावत एवं कैशियर श्री कुंदन सिंह, मुनीर अंसारी द्वारा बैंक एवं शासकीय रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से बैंक से जुड़ने की अपील की गई। बैठक को प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप व अर्थशास्त्र के प्रवक्ता आर एस भंडारी द्वारा भी संबोधित किया गया।