शराब पीकर स्कूटी से पर्यटक को मारी टक्कर, स्कूटी सीज कर की कार्रवाई
नैनीताल। मालरोड में एक युवक ने शराब के नशे में स्कूटी से पर्यटक को टक्कर मार दी। पुलिस ने युवक की स्कूटी सीज कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार देर शाम तल्लीताल क्षेत्र में एक युवक तेज गति में स्कूटी चला।रहा था। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर बरेली से घूमने आए पर्यटक से टकरा गई। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई और लोगों ने स्कूटी चालक को दबोचकर पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की स्कूटी कब्जे में लेकर युवक का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में युवक के द्वारा शराब पिये होने की पुष्टि हुई। जिस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मल्लीताल मेट्रोपोल निवासी कार्तिक पवार 19 की यूके 04 एटी 9081 स्कूटी सीज कर अग्रिम कार्रवाई की।जा रही है।












